सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की होड़ में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई, जहां एक महिला गंगा नदी में डूब गई. यह घटना उस समय हुई जब महिला मनिकर्णिका घाट पर एक रील बनाने के लिए गहरे पानी में उतर गई थी.